फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बड़ा देव कमरुनाग दो माह के लिए नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। जनपद मंडी के प्रसिद्ध देवता बड़ा देव कमरुनाग अब दो माह के लिए नजरबंद हो गए हैं। हाल ही में विभिन्न क्षेत्रों की मेहमाननवाजी पूरी करने के बाद देवता अपने स्थायी निवास मरहयार में विश्राम पर चले गए हैं। इस दौरान वह किसी भी धार्मिक आयोजन, मेले या आमंत्रण में भाग नहीं लेंगे।
विज्ञापन

देवता के गूर देवी सिंह ने बताया कि बड़ादेव कमरुनाग श्रावण और भाद्रपद मास के दौरान नजरबंद रहते हैं। उन्होंने बताया कि श्रावण मास में देवता के मन्दिर में पाठ होगा और भाद्रपद में देवता कहीं नहीं जाएंगे।
गूर देवी सिंह ने यह भी बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इन दो महीनों को देवता का विश्राम काल माना जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस अवधि में देवता आत्मचिंतन और शक्तियों के संचार के लिए विश्राम करते हैं। बड़ा देव कमरुनाग को श्रद्धालु अब दो माह बाद सितंबर माह में मेहमाननवाजी के लिए निमंत्रण दे सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें