फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाबू राम, वीरेंद्र महामंत्री नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा किसान मोर्चा जिला सुंदरनगर के अध्यक्ष देशराज ठाकुर ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें करसोग के बाबू राम शर्मा और धर्मपुर के वीरेंद्र पठानिया को महामंत्री नियुक्त किया है। सुंदरनगर से यशवंत, करसोग से भीम सिंह, सरकाघाट से कृष्ण चंद को उपाध्यक्ष, नाचन से सुभाष राणा, सुंदरनगर से राजकुमार, सरकाघाट से विवेक शर्मा, धर्मपुर से अनिल ठाकुर व करसोग से पूर्ण चंद शर्मा को सचिव नियुक्त किया।
विज्ञापन

जीत राम को कोषाध्यक्ष और सुरेश शर्मा को मीडिया प्रभारी, शंभू पालसरा को सह मीडिया प्रभारी, भीष्म ठाकुर को सोशल मीडिया संयोजक चुना। प्यार सिंह, भीष्म सिंह, नरेश कुमार, राकेश कुमार, बलबीर सिंह, प्रेम सिंह, ओम चंद, संजय, जगदीश ठाकुर, देवी सिंह और राम को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।
मंडल अध्यक्षों में सुंदरनगर से सोमनाथ, डैहर से रजनीश, निहरी से भागीरथ, नाचन से यादविंद्र, महादेव से देवेंद्र कुमार, चच्योट से देविंद्र सिंह, करसोग से हल्दी राम, सराहन से चमन खाची, बगस्याड़ से खेमराज शर्मा, धर्मपुर से धर्मपाल राणा, टिहरा से विजय कुमार, सरकाघाट से पवन शर्मा व बलद्वाड़ा से संजीव कुमार को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

सुंदरनगर भाजयुमो के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। जिला युवा मोर्चा के महासचिव हर्ष सूद ने बताया कि हरीश कुमार को सुंदरनगर, अजय कुमार को डैहर, कुलदीप कुमार को निहरी, नरेश कुमार को नाचन, आशीष रावत को महादेव, हेमंत शर्मा को चच्योट का अध्यक्ष नियुक्त किया। ऋत्विक शर्मा को करसोग, लोमेश शर्मा को सराहन, गौरव शर्मा को बगस्याड, नेकराम ठाकुर को धर्मपुर, सन्नी ठाकुर को टिहरा, विनीत कुमार को सरकाघाट और सुनील कुमार को बलद्वाड़ा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें