फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक रूप से मनाया जाए बाबा भूतनाथ का 500 साल का उत्सव : सरोच

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म संघ मंडी ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, कहा-छोटी काशी के रूप में जाना जाता है शहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बाबा भूतनाथ मंदिर के 500 साल पूरे होने पर इसे ऐतिहासिक रूप पर मनाए जाने को लेकर धर्म संघ बाबा भूतनाथ मंदिर ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा है। धर्म संघ का मानना है कि मंडी शहर ऐतिहासिक नगरी होने के साथ इसे छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है। शहर सनातन संस्कृति एवं आस्था का पुरातन केंद्र रहा है।
धर्म संघ बाबा भूतनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भीमचंद सरोच ने कहा कि मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में उन्हें अवगत करवाया गया है कि मंडी नगर में स्थित बाबा भूतनाथ महादेव का प्राचीन मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। यहां स्वयंभू शिव लिंग की उत्पत्ति हुई थी, इसके लिए इस भव्य मंदिर का निर्माण तत्कालीन मंडी के राजा अजबर सेन ने 1527 में महाशिवरात्रि पर्व पर करवाया था। तभी से मंडी नगरी में महाशिवरात्रि पर्व मनाए जाने की परंपरा शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में मंदिर का प्रबंधन जिला प्रशासन के अधीन है। 2027 में बाबा भूतनाथ मंदिर की स्थापना के 500 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस महत्वपूर्ण तिथि पर बाबा भूतनाथ मंदिर के सभी श्रद्धालु इस ऐतिहासिक अवसर को असली स्वरूप में मनाना चाहते हैं। धर्म संघ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि बाबा भूतनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप को और आकर्षिक बनाने एवं इसके जीर्णोद्धार के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें