फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: त्रिपोलिया महादेव के स्वरूप में सजे मंडी के बाबा भूतनाथ

Sun, 08 Feb 2026 04:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी के बाबा भूतनाथ मंदिर ​स्थित पावन पिंडी में उकेरा गया अलवर के त्रिपोलिया महादेव का स्वरूप। 
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में मंडी के ऐतिहासिक बाबा भूतनाथ मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग पर माखन रूपी घृत मंडल की परंपरा जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को शिवलिंग पर राजस्थान के प्रसिद्ध त्रिपोलिया महादेव का भव्य स्वरूप उकेरा गया।
विज्ञापन

भगवान शिव के इस विशेष स्वरूप के दर्शन के लिए शनिवार सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर श्रद्धापूर्वक बाबा का आशीर्वाद लिया। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा।
बाबा भूतनाथ मठ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि राजस्थान के अलवर में स्थित त्रिपोलिया महादेव मंदिर अपनी विशिष्ट धार्मिक परंपराओं के लिए विख्यात है। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां का शिवलिंग दिन में तीन बार रंग बदलता है। साथ ही मंदिर में शिव और शक्ति की प्रतीक एक अखंड ज्योत निरंतर प्रज्ज्वलित रहती है, जिसमें भक्त मनोकामना पूर्ण होने पर घी अर्पित करते हैं। मंडी में घृत मंडल के माध्यम से शिव के विभिन्न ज्योतिर्लिंगों और प्रसिद्ध मंदिरों के स्वरूप को उकेरने की यह परंपरा महाशिवरात्रि तक जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें