ब्यास व्यू मॉडल स्कूल बग्गी में फ्रेशर पार्टी के बाद नौनिहाल। स्त्रोत- संस्थान
नेरचौक (मंडी)। ब्यास व्यू मॉडल स्कूल बग्गी में हवन और नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इसमें मिस्टर फ्रेशर का खिताब आयुष तथा मिस फ्रेशर का खिताब दीवांशी को प्रदान किया गया। वहीं, मिस्टर पर्सनेलिटी के रूप में रुद्राक्ष और मिस पर्सनेलिटी तनिका को चुना गया। समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र वालिया, प्रधानाचार्या कुसुम नेगी, उप प्रधानाचार्य विजय सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। संवाद