धर्मपुर (मंडी) राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में रोड सेफ्टी क्लब ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक प्रो. सुमन कुमार ने बताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता दो विषयों ड्रग्स एडिक्शन और रोड सेफ्टी पर आधारित रही। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नशे के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रचनात्मक विचारों को पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्राचार्य डाॅ. रमेश चंद धलारिया ने मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होकर विद्यार्थियों के साथ बातचीत की और उनकी प्रस्तुतियों का अवलोकन किया। प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने और सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत करने के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर प्रो. सुमन सिंह, प्रो. विवेकानंद शर्मा, प्रो. विजय, प्रो. ओम प्रकाश, प्रो. पूजा भारद्वाज, डाॅ. मोहर सिंह शामिल रहे। संवाद