मंडी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से मांडव्य कला मंच के कलाकारों ने ग्राम पंचायत स्यांह के कंसा चौक और वृद्ध आश्रम भंगरोटू में जागरूकता फैलाई।
मंच के कलाकारों ने बताया कि आपदा कभी भी कहीं भी किसी भी समय आ सकती है इसकी पूर्व तैयारी ही कारगर उपाय है। खासकर भूकंप, अग्निकांड आदि पर जानदार संदेशप्रद प्रस्तुति ने लोगों को प्रभावित किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्यांह के उप प्रधान ओमप्रकाश, नेरचौक के पार्षद अभिषेक सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद