फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग में क्षय रोग के प्रति फैलाई जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। संस्कृत महाविद्यालय करसोग में वीरवार को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूकता और परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ को क्षय रोग के लक्षण, बचाव तथा समय पर उपचार के महत्व के बारे में जानकारी देना था, ताकि इस बीमारी के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाई जा सके। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि क्षय रोग एक संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना और कमजोरी इसके प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करवाना आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को टीबी से बचाव के उपायों, स्वच्छता के महत्व और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति भी जागरूक किया गया। शिविर के अंत में विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से अपने प्रश्न पूछे और आवश्यक परामर्श प्राप्त किया। उधर, बीएमओ डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि जागरूकता की यह शृंखला स्वास्थ्य खंड में जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें