फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: केमिकल रंगों की खरीदारी से दूरी, हर्बल को लेकर उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मार्च को मनाए जाने वाले होली पर्व पर जोगिंद्रनगर में सजा रंगों का बाजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में होली पर्व को लेकर बाजार पूरी तरह सज गया है। रंगों की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाजार में विभिन्न प्रकार के गुलाल उपलब्ध हैं, जिनमें हर्बल रंग ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। लाल, हरा, पीला और भगवा रंग से सजी दुकानों पर अभी से ही रौनक देखने को मिल रही है, जबकि केमिकल रंगों से ग्राहक दूरी बनाए हुए हैं।

होली के मौके पर बाजार में 300 रुपये प्रति किलो तक के गुलाल उपलब्ध हैं। सूखा हर्बल रंग 200 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। दुकानदारों ने 50 और 100 ग्राम के छोटे पैकेट भी अलग-अलग रंगों में तैयार किए हैं। इसके अलावा एक किलो से पांच किलो तक के पैकेट भी दुकानों पर मौजूद हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को रंग और पिचकारी विक्रेताओं अनु शर्मा, सविता, सचिन और मुनीश ने बताया कि इस बार होली पर बिकने वाली पिचकारियों के दामों में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। गुलाल 200 से 300 रुपये प्रति किलो तक उपलब्ध है। प्रेशर पिचकारी 100 से 250 रुपये तक, जबकि टैंक वाली पिचकारी 100 से 400 रुपये तक में मिल रही है। वहीं पानी के गुब्बारे भी छोटे बच्चों की खास पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में मनाया जाएगा जश्न
होली का पर्व 3 मार्च को रामलीला मैदान और उपमंडल क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजकों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। रामलीला मैदान में डीजे की धुनों पर थिरकते हुए लोग रंगों के इस त्योहार का आनंद उठाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें