फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वार्डों के परिसीमन के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मार्च तक कार्य पूरे करने के दिए आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिले की पंचायत समिति द्रंग स्थित पधर के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन को तैयार करने और जनसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशन करने के लिए एसडीएम पधर को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त करने संबंधी अधिसूचना जारी की है। साथ ही आदेश दिए हैं कि 2 मार्च 2026 तक या इससे पूर्व इसका अंतिम प्रकाशन करना सुनिश्चित करें।
अधिसूचना के अनुसार पंचायतों के पुनर्गठन एवं पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के दृष्टिगत पुनर्गठन से प्रभावित होने वाली ग्राम पंचायत, पंचायत समिति तथा जिला परिषद के वार्डों का परिसीमन होना है, जिसके संदर्भ में जारी विभिन्न निर्देशों के अनुसार इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त की ओर से जारी एक अन्य अधिसूचना के अनुसार विकास खंड द्रंग की ग्राम पंचायत मसौली और नेर घरवासड़ा के क्षेत्रों का पुनर्गठन, विभाजन कर नए ग्राम सभा क्षेत्रों का गठन हुआ है। इसके दृष्टिगत पुनर्गठन से प्रभावित होने वाली ग्राम पंचायत, पंचायत समिति तथा जिला परिषद के वार्डों का परिसीमन होना है।
विज्ञापन

इसके लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन ने खंड विकास अधिकारी द्रंग स्थित पधर को उनके संबंधित विकास खंड की ग्राम पंचायत नेर घरवासड़ा, मसौली, छतर व मनोह के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन को तैयार करने के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें