मंडी में हुई शादी समारोह में मंडयाली धाम का लुत्फ उठाती आस्ट्रेलिया से आईं मेहमान। स्त्रोत - जा
मंडी। आस्ट्रेलिया से आईं तीन मेहमानों ने मंडयाली शादी में भाग लेकर स्थानीय संस्कृति का लुत्फ उठाया। लोक संस्कृति से रूबरू होकर इनकी खुशी का ठिकाना न रहा। ये मेहमान आस्ट्रेलिया के ग्रेटर बेंडिगो में डिप्टी मेयर के पद पर तैनात मंडी शहर निवासी अभिषेक अवस्थी के छोटे भाई अछुतम अवस्थी की शादी में शामिल होने के लिए यहां आई हुई हैं।
मेहमानों में ट्रेसी मॉस, विक्की पीयर्स और ब्रूक शार्प शामिल हैं। ट्रेसी मॉस ने बताया कि उन्हें यहां भारतीय परिधान खरीदने का मौका मिला, इन्हें खरीदने में बहुत मजा आया। वह यहां भारतीय परिधानों को ही पहन रही हैं। यहां के पहाड़ देखकर मन खुश हो जाता है। यहां रहना व शादी में शामिल होना शानदार अनुभव रहा। विक्की पीयर्स ने अभिषेक के साथ मिलकर लोकल बेंडिगो समुदाय के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
मंडी में हुई शादी समारोह में मंडयाली धाम का लुत्फ उठाती आस्ट्रेलिया से आईं मेहमान। स्त्रोत - जा