फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वॉयस ऑफ महाशिवरात्रि प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी के तहत वॉयस ऑफ महाशिवरात्रि प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन शुरू हो गए। मंगलवार को ऑडिशन में मंडी सदर, कोटली, बालीचौकी और धर्मपुर उपमंडलों के 79 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने बताया कि ऑडिशन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का चयन निर्धारित जजों के आकलन के आधार पर मेरिट अनुसार किया जाएगा। चयनित कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 के दौरान आयोजित वॉयस ऑफ महाशिवरात्रि में भाग लेने तथा सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा।
उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को मंडी के अलावा अन्य जिलों के कलाकारों के गायन के ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे, जबकि 7 फरवरी को मंडी सहित अन्य जिलों के डांस ऑडिशन होंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि वॉयस ऑफ महाशिवरात्रि प्रतियोगिता के विजेता को 51 हजार रुपये, प्रथम उपविजेता को 31 हजार रुपये तथा द्वितीय उपविजेता को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें