फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भाजपा नेता के स्टोन क्रशर में चोरी का प्रयास

विज्ञापन
संधोल में चोरी के बाद ट्रांसफार्मर की कैबिनेट। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
संधोल (मंडी)। संधोल के बक्कर खड्ड में लगे स्टोन क्रशर के 250केवी ट्रांसफार्मर को शातिरों ने निशाना बनाया है। क्रशर के एक कर्मचारी को घटना का पता चल गया और शातिर सामान छोड़ भाग निकले। क्रशर भाजपा नेता का बताया जा रहा है। क्रशर मालिक ने वहां लगे ट्रांसफार्मर को उतारकर अन्य बड़ा ट्रांसफार्मर लगाया था। शातिरों ने उतारे हुए पुराने ट्रांसफार्मर को चोरी करने के लिए पहले उसका ऑयल निकाला। क्वायल को काट कर बाहर निकाला ही था तभी क्रशर का एक कर्मचारी जाग गया। उसने शोर मचाया और शातिर भाग गए।
विज्ञापन

हफ्ता भर पहले बल्याली में मकान के ताले टूटे थे जबकि ठीक इसी प्रकार विद्युत उपमंडल संधोल में ही बिजली के दो बड़े ट्रांसफॉर्मर चोरी हो चुके हैं। इसका पुलिस अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। उधर, डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। चोरी का कुछ सामान बरामद कर लिया गया है। जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें