फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गुरु पूर्णिमा पर सत्संग, गुरु पूजन से माहौल भक्तिमय

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिलेभर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विश्व जागृति मिशन मंडी ने हिमाचल धाम गागल में सत्संग, संकीर्तन और गुरु पूजन का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजनों से भक्तिमय वातावरण बना और अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम डॉ. प्रवीण कपिला ने नारायण नारायण, श्रीमन नारायण की महिमा का गुणगान किया। इसके बाद ..कर ले प्रभु से प्यार ओ बंदे प्रभु, मेरा जीवन सारा बीते हरि ओम जपते जपते, गुरु चरणों में तेरे ही जाना मुझे, इक बार तो गुरु मेरे सत्संग में आइए, मेरे गुरु देव मैंनू चरणा च रख लें आदि सुंदर भजनों से भाव विभोर किया।वहीं, वेदांत कुटीर मंडी में गुरु पूर्णिमा पर दस दिवसीय श्रीरामचरितमानस पाठ का समापन हुआ। इसके बाद गुरु पूजन, संतों के प्रवचन और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वामी प्रणवानंद सरस्वती, स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज, स्वामी युक्तेश्वर आनंद महाराज सहित अनेक संत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें