फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खेलो इंडिया स्मॉल सेंटरों में खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर वॉलीबाल संधोल और फुटबाल मंडी को नई खेल सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। खेल विभाग ने खिलाड़ियों की जरूरत के अनुसार खेल किट, वॉलीबाल नेट, फुटबाल, कोन्स सहित अन्य आवश्यक सामग्री मंगवाई है।
विज्ञापन

इससे खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ नियमित अभ्यास और तकनीक सुधारने में मदद मिलेगी। विभाग का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें