राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलमा में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के द
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गलमा में वीरवार को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वल्लभ महाविद्यालय मंडी के वनस्पति विभाग की प्रमुख प्रोफेसर तारा सेन ने शिरकत की। उन्होंने पाठशाला में अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन किया।
ड्रोन, एआई तकनीक से निर्मित विभिन्न उपकरणों का भी अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने जैव विविधता की उपयोगिता और आज के संदर्भ में यह क्यों जरूरी है, के विषय पर जानकारी दी। इसके साथ विभिन्न तरह के औषधीय पौधों की प्रदर्शनी लगाने के साथ हर एक पौधे के औषधीय गुणों के बारे में बताया। औषधीय पौधों को दिनचर्या के साथ-साथ इनके दिव्य गुणों को भोजन में शामिल करने के लिए भी जागरूक किया। प्रधानाचार्य तिलक राज ने प्रोफेसर तारा सेन का स्वागत किया। संवाद