फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट में 42 दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में सोमवार को आयोजित शिविर में दिव्यांगों को सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग वितरित किए गए। धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण बांटे। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल सरकार दिव्यांगों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

जिला कल्याण अधिकारी समीर ने बताया कि मंडी जिले में 25 लाख रुपये के कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण 263 दिव्यांगों को आवंटित किए गए हैं। सोमवार को उपमंडल धर्मपुर और सरकाघाट के 42 दिव्यांगों को उपकरण बांटे। कार्यक्रम में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र भारद्वाज, कल्याण अधिकारी चंदन गुलेरिया, तहसील कल्याण अधिकारी धर्मपुर जगदीश शर्मा, तहसील अधिकारी बलद्वाड़ा पूनम शर्मा और सरकाघाट अस्पताल के एसएमओ देशराज शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें