फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग में 42 दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल के 42 पात्र दिव्यांगों कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण बांटे गए। इनमें व्हील चेयर, हियरिंग एड, कैलिपर, छड़ी, बैसाखी सहित लगभग 74 कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण शामिल रहे।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से पंचायत समिति बैठक कक्ष करसोग में शिविर का आयोजन एसडीएम गौरव महाजन की अध्यक्षता में किया। इसमें भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के माध्यम से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और उपकरण बांटे गए।
एसडीएम गौरव महाजन ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को सशक्त कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए कृत संकल्पित है। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी करसोग, भोपाल शर्मा ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें