फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नेपाल में फंसे, लापता व्यक्ति से संपर्क न हो पाने की स्थिति में मिलेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
आपातकालीन परिचालन केंद्र में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित
विज्ञापन

परिजन बिना किसी विलंब के प्रशासन को दें सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नेपाल में बीते बुधवार को अचानक आई बाढ़ के मद्देनजर मंडी जिला प्रशासन ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया है। यदि मंडी जिले का कोई व्यक्ति नेपाल में फंसा हुआ है, लापता है अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है तो उसके परिजन बिना किसी विलंब के प्रशासन को सूचना दें। परिजन अपने नजदीकी उपमंडलाधिकारी (ना.) कार्यालय में भी संपर्क कर लापता व्यक्ति के बारे में रिपोर्ट दर्ज करवा सकते हैं। अतिरिक्त उपायुक्त मंडी प्रियांशु खाती ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त सूचनाओं को संकलित कर संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि प्रभावित अथवा लापता व्यक्तियों की खोजबीन, राहत, बचाव एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मंडी जिले के लोगों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिजन नेपाल में फंसा, लापता या प्रभावित हुआ है, तो वे तत्काल विभिन्न माध्यमों से सूचना साझा कर सकते हैं। इनमें आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1077, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के लैंडलाइन नंबर 01905-226201, 01905-226202, 01905-226203, 01905-226204 अथवा मोबाइल नंबर 85447-71889 या ईमेल ddma-man-hpgov.in पर सूचना साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें