फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 3,835 कामगारों को 14.17 करोड़ की सहायता राशि होगी जारी

Thu, 11 Dec 2025 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा है कि मंडी में आयोजित होने वाले जन संकल्प सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 14,17,18,354 रुपये की सहायता राशि जारी की जाएगी। इससे 3,835 कामगार लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि इस राशि में सीएम सिंगल विडो और दिव्यांग आवास योजना के लिए 19 लाख रुपये, मृत्यु एवं अंतिम संस्कार सहायता के लिए 1.50 करोड़ रुपये, शिक्षा सहायता के लिए 9.28 करोड़ रुपये, विवाह सहायता के लिए 3.01 करोड़ शामिल हैं।
वहीं मातृत्व और पितृत्व लाभ के लिए 1.73 लाख रुपये, मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों की सहायता के लिए 1.80 लाख रुपये, मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए 10.42 लाख रुपये और चिकित्सीय सहायता के लिए 3.53 लाख रुपये शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बोर्ड में कुल 4.73 लाख कामगार पंजीकृत हैं, जिनमें से 30, 562 नए पंजीकरण वर्तमान सरकार के दौरान हुए हैं। पंजीकृत दावों को ऑनलाइन कर दिया है और अन्य क्लेम फार्मों का डिजिटाइजेशन कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

जल्द ही सभी कामगारों का संपूर्ण विवरण एक क्लिक पर उपलब्ध होगा और यूनिक डिजिटल कार्ड जारी किए जाएंगे।
12,163 कामगारों की भौतिक सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) प्रक्रिया पूरी की गई है, जिनमें 10,945 सत्य और 1,218 असत्य पाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें