मंडी। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जिलेभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संस्थाओं और स्थानीय प्रशासन की ओर से आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई।
मंडी में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की। उन्होंने और अन्य अधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपायुक्त ने कहा कि उनका कथन था कि हम सभी एक भारतीय के रूप में अपनी पहचान कायम रखें। उन्होंने सभी से बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
बाबा साहेब की जीवन यात्रा पर आधारित एक लघु वृत्तचित्र का भी प्रसारण किया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त केएस पटयाल, अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र आदि मौजूद रहे। वहीं, जिला कांग्रेस पार्टी ने गांधी भवन में जयंती समारोह मनाया। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस नेता चंपा ठाकुर ने की। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आकाश शर्मा, योगेश, अनिल सेन, संजय शर्मा, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
.....धर्मपुर और सरकाघाट में मनाई आंबेडकर जयंती
धर्मपुर/सरकाघाट (मंडी)। धर्मपुर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर ने जीवनभर छुआछूत, जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। वहीं, सरकाघाट में आयोजित डॉ. आंबेडकर जयंती समारोह में एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। संवाद
.........
नाचन कांग्रेस ने याद किए आंबेडकर
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। नाचन कांग्रेस ने ग्राम पंचायत महादेव के धनोटू कांग्रेस कार्यालय में डॉ. आंबेडकर जयंती मनाई। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी नाचन के पूर्व उपाध्यक्ष भगत राम ने की। सभी नेताओं ने आंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान, रोशन लाल, ओम प्रकाश, गुलाब सिंह, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, आंबेडकर नगर में पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया। इस दौरान लोगों को मिठाई और फल भी वितरित किए। इधर, सुंदरनगर मंडल भाजपा ने भारत रत्न डॉ. आंबेडकर जयंती को श्रद्धा, सेवा और संकल्प के रूप में मनाया। आंबेडकर नगर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बच्चों को शिक्षण सामग्री और मिठाई वितरित की।
...
शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो.. बाबा के मूल मंत्र : पीसी अकेला
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के गरोड़ू में आयोजित उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में डॉ. बीआर आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेवानिवृत्त एचएएस अधिकारी पीसी अकेला ने कहा कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो बाबा के तीन मूल मंत्र थे। दलितों, महिलाओं और श्रमिक वर्ग के लिए उनके आजीवन संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम के अध्यक्ष रेवत राम ने कहा कि समाज के हर वर्ग को संगठित करने के लिए एक निर्णायक संघर्ष का बिगुल बजाकर संविधान बनाने वाले बाबा साहेब अनेक भाषाओं के ज्ञाता थे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंजाबी गायक संजय संधु ने बाबा भीमराव की जयंती पर बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
वैष्णवी, श्रेया, गुंजन, कशिश, कोमल, अलिशा, आयुष, श्वेता, धान्या, रिजुल, कृतिका, वैष्णव, वर्षा, कमलेश, कार्तिक, प्रगति, मोहित, अनिश आदि ने भी गीत और लोक नृत्य पेश किए। इस मौके पर पूर्ण चंद कौंडल, जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया, विजय वर्धन, डॉ. जेआर आजाद आदि मौजूद रहे। संवाद