फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजनामचा में छेड़छाड़ करने पर एएसआई को किया सस्पेंड

Fri, 17 Mar 2017 11:22 PM IST
मंडी
विज्ञापन
police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मंडी।सिटी चौकी पुलिस मंडी के रोजनामचा में छेड़छाड़ करने पर सदर थाना में एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) राम लाल को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय हितेश लखनपाल को सौंपी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिटी चौकी के रोजनामचा में छेड़छाड़ करने पर पुलिस महकमे ने अपने ही पुलिस अधिकारी के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज करने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


इस मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय को सौंपी गई है। एएसआई पहले सिटी चौकी प्रभारी भी रह चुके हैं। जिला मंडी में वाहन चोरी मामले की जांच कर करीब दो दर्जन लग्जरी कारों को बरामद करवाया। जिसके बाद उनका तबादला सलापड़ किया गया। विधानसभा सत्र में भी विपक्ष ने उनके तबादले का मामला उठाया था। अब सहायक उप निरीक्षक को रोजनामचा में छेड़छाड़ करने पर सस्पेंड कर दिया है। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने एएसआई को सस्पेंड करने की पुष्टि की है। बताया कि सिटी पुलिस चौकी के रोजनामचा में छेड़छाड़ पाई गई है। मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय हितेश लखनपाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें