फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़खानी का आरोपी एएसआई सस्पेंड

Wed, 24 Feb 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से छेड़खानी करने के आरोपी सुंदरनगर के बीएसएल थाना के एएसआई राम लाल को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने सस्पेंड आर्डर जारी कर लाइन हाजिर किया। साथ ही आरोपी एएसआई के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।  विभागीय जांच का जिम्मा एएसपी अर्जित सेन ठाकुर को सौंपा गया है।
विज्ञापन

बीएसएल थाने में दर्ज मामले की डीएसपी पधर अनिल धौल्टा प्राथमिकता के आधार पर जांच कर रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के अप्पर बैहली पंचायत के खतरवाड़ी गांव निवासी एक महिला व उसके ससुरालियों में किसी बात को लेकर विवाद था। इस पर दोनों पक्ष बीएसएल थाना पहुंचे थे। पीड़ित महिला के अनुसार एएसआई रामलाल ने उसे फोन किया तथा उसके पक्ष में समझौता करने की बात कही। इस दौरान उसने महिला के साथ अश्लील बातें भी की। उसने बातचीत का पूरा ब्योरा अपने पति को दिया।

गत शनिवार को एएसआई ने फोन कर रात को महिला के घर खाना खाने की बात कही। रात को जब एएसआई उसके घर पहुंचा तो महिला ने उसे खाना खिलाया। उसके बाद एएसआई लाइट बंद कर महिला के साथ छेडख़ानी करने लगा तो महिला ने वहां रखा तवा उठाया तथा ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब वह भागने लगा तो महिला का पति भी आ गया तथा उसने भी उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


आरोपी एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज होने पर पुलिस ने उसे लाइन हाजिर कर दिया। अब एसपी मंडी की ओर से आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया और विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। उधर, एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपी एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें