फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ में आशीष ने जीता अपना पहला मैच, पदक से एक कदम दूर

Tue, 02 Aug 2022 10:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी

सार

बेटे की जीत से उत्साहित माता दुर्गी देवी ने कहा कि भले ही बेटा ओलंपिक में पदक जीतने से चूक गया, लेकिन उस मुकाम पर पहुंचकर आशीष ने देश के साथ हिमाचल का नाम भी गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
बॉक्सर आशीष चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राष्ट्रमंडल खेलों में हिमाचल प्रदेश के मुक्केबाज आशीष चौधरी ने पहला मैच जीत लिया है। वह क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं और पदक से एक कदम दूर हैं। बर्मिंघम 80 किलोग्राम भार वर्ग में देर रात 1:00 बजे हुए मुकाबले आशीष ने 5-0 से जीत दर्जकर न्यू आइलैंड के बॉक्सर टी ट्रेविस को हराया। आशीष की जीत के साथ ही हिमाचल में उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है। माता दुर्गी देवी के साथ, अंतरराष्ट्रीय रेसलर  जॉनी चौधरी और छोटे भाई सनी ने चौधरी उनका मुकाबला देखा। पहली जीत के साथ ही परिजनों को उम्मीद है कि आशीष आगे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इधर, सुंदर नगर के विधायक राकेश जम्वाल ने आशीष चौधरी की जीत पर बधाई देते हुए कहा है कि साधारण परिवार से उठा युवा आज देश का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन कर रहा है। इसके आशीष और परिजन बधाई के पात्र हैं। 

विज्ञापन


आसान नहीं सेमीफाइनल की राह, इंग्लैंड के बॉक्सर से मैच
 क्वार्टर फाइनल में आशीष का मुकाबला इंग्लैंड के मुक्केबाज हारुन बोवेन से होगा। बुधवार देर रात क्वार्टर फाइनल मैच होगा। क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ ही आशीष चौधरी सेमीफाइनल में प्रवेश करते हैं तो उनका पदक पक्का हो जाएगा। क्वार्टर फाइनल में उन्हें विरोधी से कड़ी टक्कर मिल सकती है। आशीष चौधरी के सामने खेलने वाले बॉक्सर हारुन बोवेन पांच बार इंग्लैंड में 75 किलोग्राम भार वर्ग में नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। इसके साथ ही हारुन बोवेन ने 2017 में बहमास में यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता भी रहे हैं। वह अब 80 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हैं। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके आशीष चौधरी के खाते में अनेक पदक हैं। उनका अनुभव भी हारुन बोवेन से ज्यादा है। आशीष चौधरी के पूर्व कोच और जिला खेल अधिकारी मंडी नरेश ठाकुर का कहना है कि टोक्यो ओलंपिक में खेलने के बाद से आशीष चौधरी का मनोबल बढ़ा है। उनके खेल में सुधार आया है। उम्मीद है आशीष सेमीफाइनल में पहुंचेंगे।

विज्ञापन

आशीष की जीत से मुक्केबाज उत्साहित, बोले इस बार लाएंगे स्वर्ण

 राष्ट्रमंडल खेलों में हिमाचल प्रदेश के मंडी के बॉक्सर आशीष चौधरी के पहले मुकाबले को देख कर राजधानी शिमला के बॉक्सरों को पूरी उम्मीद है कि आशीष देश के लिए गोल्ड लेकर लौटेंगे। देर रात हुए उनके पहले मैच में जिस तरह से आशिष ने 5-0 से  दूसरे मुक्केबाज को मात देकर मुकाबला जीत कर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया है, उसे बॉक्सर उत्साहित है। वे तय मान रहे हैं कि बॉक्सिंग में चौधरी देश को मेडल लेकर आएंगे। 

इंदिरा गांधी खेल परिसर के बॉक्सिंग कोच दिनेश कुमार ने कहा कि आशीष पहले मुकाबले से ही फार्म में नजर आ रहे हैं, उनका आत्मविश्वास साफ नजर आ रहा था। उन्होंने कहा कि आगे होने वाले मुकाबलों में भी आशीष का यह प्रदर्शन देखने को मिलेगा। राज्य स्तरीय मुकाबले में 80 प्लस भार वर्ग में चैंपियन वैदांत धौटा ने कहा कि आशीष का पहला मुकाबला पूरा देखा, इसका इंतजार किया। बॉक्सिंग के नेशनल से 54 किलोग्राम भार वर्ग में मेडल जीत कर लौटी इंदिरा गांधी खेल परिसर की बॉक्सर शिवांगी शांडिल ने कहा कि हिमाचली बॉक्सर ने शानदार शुरूआत की है, आगे भी उनके इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें