फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नगर निकाय चुनावी बिगुल बजते ही जिले में सियासी सरगर्मी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होते ही हटाए प्रदेश सरकार की योजनाओं के बोर्ड
विज्ञापन

उम्मीदवार के साथ राजनीतिक दल हुए सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश के शहरी निकायों (नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों) के वार्ड सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया घोषित कर दी गई है। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, जबकि राजनीतिक दल भी सक्रिय हो गए हैं। प्रशासन भी चुनाव आचार संहिता के पालन को लेकर सतर्क हो गया है। मंगलवार को नगर निकाय प्रशासन के निर्देशों के बाद मंडी शहर में गली-मोहल्लों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगे राजनीतिक दलों के बैनर व पोस्टर हटा दिए गए। नगर निगम मंडी सहित नगर परिषद नेरचौक, जोगिंद्रनगर, सुंदरनगर, सरकाघाट तथा नगर पंचायत रिवालसर व करसोग में भी चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उधर, संभावित प्रत्याशी जनसंपर्क बढ़ाने में जुट गए हैं और क्षेत्र में राजनीतिक माहौल धीरे-धीरे गर्माने लगा है। नगर निगम के वार्डों में अब तक शांत दिखाई दे रहे दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं और मतदाताओं की नब्ज टटोलने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए 29, 30 अप्रैल तथा 2 मई को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को की जाएगी, जबकि इच्छुक उम्मीदवार 6 मई को शाम 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उसी दिन शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। संबंधित वार्डों में 17 मई को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान के उपरांत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें