फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वल्लभ कॉलेज मंडी में बीएफएसआई स्नातक पाठ्यक्रम को मिली मंजूरी

Tue, 09 Jun 2026 11:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत वल्लभ कॉलेज मंडी में बीकॉम के अंतर्गत बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (बीएफएसआई) विषय में तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम शुरू होगा। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को इस कोर्स में प्रवेश का अवसर मिलेगा। पाठ्यक्रम में दो वर्ष की पढ़ाई के साथ एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप भी शामिल होगी, जिससे छात्रों को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण मिल सकेगा।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन के अनुसार बीएफएसआई कोर्स में बैंकिंग संचालन, वित्तीय प्रणाली, बीमा सिद्धांत, जोखिम प्रबंधन, वित्तीय बाजार, जोखिम मूल्यांकन और ग्राहक संबंध प्रबंधन जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र की व्यावहारिक तथा सैद्धांतिक समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।
नई शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत पाठ्यक्रम में चौथे वर्ष के साथ ऑनर्स डिग्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। कोर्स का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है, ताकि वे पढ़ाई पूरी करने के बाद सीधे रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि कोर्स पूरा करने के बाद छात्र निजी और सरकारी बैंकों, बीमा कंपनियों तथा अन्य वित्तीय संस्थानों में करिअर बना सकेंगे। वित्तीय क्षेत्र के विस्तार के साथ इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कॉलेज प्राचार्य संजीव कुमार ने बताया कि बीएफएसआई पाठ्यक्रम शुरू होने से विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख शिक्षा मिलेगी और उनके लिए करिअर के नए अवसर खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें