फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए विद्युत कनेक्शन के लिए ऑनलाइन करें आवेदन : पराशर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड मंडी की ओर से मंगलवार को घ्राण स्कूल में एक जागरुकता शिविर का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता विद्युत बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने की। उन्होंने विद्यार्थियों और अध्यापकों को जागरूक किया। कहा कि विद्युत बोर्ड अपने उपभोक्ताओं को सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन

नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ता ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एनओसी में छूट दी गई है। उन्होंने विद्यार्थियों के माध्यम से ई-केवाईसी से वंचित रहे उपभोक्ताओं से ई-केवाईसी करवाने की अपील की। विद्यार्थियों और अध्यापकों को विद्युत सुरक्षा, बचत, लोड निर्धारण, आसमानी बिजली से बचाव आदि के बारे में जानकारी दी।
घर की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने से जहां अपने विद्युत बिलों में कमी लाई जा सकती है, वहीं प्रदेश के राजस्व में भी बढ़ोतरी होती है। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य रेणु शर्मा ने विद्युत बोर्ड का इस जागरुकता शिविर के आयोजन के लिए आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें