फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पानी के बिल में छूट के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। जल शक्ति विभाग 50 हजार से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को पानी के शुल्क पर 50 फीसदी छूट देगा। इसके अलावा विधवा महिलाओं, अनाथ बच्चों, परित्यक्त महिलाओं और दिव्यांगजन लाभार्थियों को निशुल्क पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे और पानी के उपभोग शुल्क पर पूरी तरह छूट मिलेगी।
विज्ञापन

इसके लिए लाभार्थियों को पंचायत प्रधान और सचिव की ओर से जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए जल शक्ति विभाग पधर और कटौला उपमंडल के पात्र उपभोक्ताओं से आवेदन मांगे हैं।
उपभोक्ताओं को पानी के बिल में छूट लेने के लिए कार्यालय में प्रमाण पत्र जमा करवाने होंगे। जल शक्ति विभाग पधर के अधिशासी अभियंता अरविंद वर्मा ने बताया कि जिन परिवारों की वार्षिक आय 50,000 से कम है, उन्हें जल शुल्क पर 50 फीसदी की छूट प्रदान की जाएगी। लाभार्थी जल्द संबंधित दस्तावेज़ जमा करें ताकि उन्हें निर्धारित छूट का लाभ प्रदान किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें