मंडी। बाल विकास परियोजना रिवालसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से आवेदन मांगे है। बाल विकास परियोजना अधिकारी रिवालसर वंदना शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत द्रुबल के आंगनबाड़ी केंद्र अलग और पंचायत तरनोह के आंगनबाड़ी केंद्र बरयारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक पद, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र भरगांव, कासन तथा सकस्वाल में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद के लिए आवेदन मांगे हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन सादे कागज पर आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों सहित 5 अगस्त तक बाल विकास परियोजना अधिकारी रिवालसर के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 11 अगस्त को एसडीएम कार्यालय कोटली में आयोजित किए जाएंगे। संवाद