फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आयुष विभाग में भरे जाने वाले पदों को मांगे आवेदन

Wed, 14 Feb 2024 03:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन श्रेणी के तहत आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के पांच पद बैचवाइज आधार पर भरे जाने हैं। उपरोजगार कार्यालय सरकाघाट के प्रभारी सुनीत शर्मा ने बताया कि योग्य अभ्यर्थी अपने आवेदन से पहले अपना नाम ऑनलाइन माध्यम से रोजगार कार्यालय सरकाघाट में पंजीकृत करवाना सुनिश्चित करें, ताकि उनका नाम उक्त तिथि से पहले निदेशक आयुष विभाग शिमला को भेजा जा सके। यदि किसी आवेदक को अपने पंजीकरण से संबंधित किसी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है या उक्त पदों के बारे में और ज्यादा जानकारी लेना चाहता है तो वह इस कार्यालय में संपर्क कर सकता है। सामान्य श्रेणी का 1 पद, अनुसूचित जाति के 2 पद, अनुसूचित जनजाति का 1 पद व अन्य पिछड़ा जाति का 1 पद अधिसूचित किया गया है। मांगपत्र के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता जमा दो व हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से आयुर्वेदिक फार्मेसी में दो वर्ष का डिप्लोमा अथवा बैचलर डिग्री का होना आवश्यक है। मांगपत्र के अनुसार आवेदक की आयु सीमा एक जनवरी 2024 तक 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा जाति श्रेणी के आवेदकों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें