सुंदरनगर में 6 दिसंबर को होगा आवेदकों का साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पद भरे जाने हैं। इसके लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार सादे कागज पर आवेदन कर सकती हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर पूनम चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत कांगू के आंगनबाड़ी केंद्र देहवी और ग्राम पंचायत दुमट बैहली के आंगनबाड़ी केंद्र खरठी में कार्यकर्ता का पद भरा जाएगा।
ग्राम पंचायत धन्यारा के आंगनबाड़ी केंद्र च्युरी, ग्राम पंचायत बोई में आंगनबाड़ी केंद्र बतोल, ग्राम पंचायत डुगराईं में आंगनबाड़ी केंद्र डुगराईं-2, ग्राम पंचायत डैहर में आंगनबाड़ी केंद्र अलसु में सहायिका का पद भरा जाएगा। ग्राम पंचायत बरोटी में आंगनबाड़ी केंद्र भंतरेहड़, आंगनबाड़ी केंद्र हरवाणी, आंगनबाड़ी केंद्र धनोटू, आंगनबाड़ी केंद्र सलापड़ कॉलोनी-3 में भी सहायिका के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर तय की गई है। आवेदनकर्ता को साक्षात्कार के लिए 6 दिसंबर को प्रातः 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होना अनिवार्य है। संवाद