फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आंगनबाड़ी सहायिका के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बाल विकास परियोजना मंडी रिवालसर के तहत ग्राम पंचायत बग्गी तुंगल के आंगनबाड़ी केंद्र सुक्काकून में सहायिका का पद भरा जाएगा। इसके लिए इच्छुक स्थानीय महिलाओं से सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त निर्धारित की गई है। इसके लिए साक्षात्कार 2 सितंबर को उपमंडलाधिकारी (नाॅ.) कोटली के कार्यालय में होंगे। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन सादे कागज पर अपने पूर्ण विवरण सहित वांछित दस्तावेजों/प्रमाण पत्रों की सत्यापित छायाप्रतियों के साथ 22 अगस्त तक बाल विकास परियोजना रिवालसर के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। सीडीपीओ सदर जितेंद्र सैणी ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना रिवालसर के दूरभाष नंबर 01905-240325 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें