मंडी। उपमंडल बालीचौकी के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार पांच अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर जितेंद्र सैणी ने बताया कि पहले इन पदों के लिए साक्षात्कार 21 जुलाई को निर्धारित किए गए थे, जिन्हें प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया था। अब इन पदों के लिए साक्षात्कार की तिथि दोबारा निर्धारित करते हुए सभी पात्र आवेदकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने मूल दस्तावेजों सहित पांच अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे उपमंडलाधिकारी (ना.) बालीचौकी के कार्यालय में साक्षात्कार के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। संवाद