फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अस्थायी पटाखा लाइसेंस के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। उपमंडल सदर मंडी में अस्थायी पटाखा लाइसेंस प्राप्त करने के इच्छुक लोगों के लिए प्रशासन ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध करवाई है। इस संबंध में उपमंडलाधिकारी (ना.) सदर मंडी चंद्र प्रकाश ने बताया कि इच्छुक आवेदक अपनी सुविधानुसार किसी भी माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर ई-हिमसेवा पोर्टल पर पहुंच सकते हैं। पोर्टल पर लॉग-इन करने के बाद अस्थायी पटाखा लाइसेंस से संबंधित विकल्प का चयन कर निर्धारित आवेदन पत्र भरना होगा। इसके साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। एसडीएम ने बताया कि आवेदक चाहें तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित कार्यालय में ऑफलाइन माध्यम से भी अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें