फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कृषि क्लस्टर पदों के लिए 20 तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के विकास खंड गोपालपुर के अंतर्गत एकीकृत कृषि क्लस्टर और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत विभिन्न अस्थायी पदों के लिए पात्र महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ गोपालपुर की ओर से कार्यान्वित इस परियोजना के तहत प्रारंभिक रूप से एक वर्ष के लिए नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि कुल चार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें आईएफसी एंकर का एक, सीनियर सीआरपी का एक तथा विलेज सीआरपी के दो पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सभी आवश्यक दस्तावेजों और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ अपने आवेदन खंड विकास अधिकारी कार्यालय, गोपालपुर स्थित सरकाघाट की एनआरएलएम शाखा में 20 अक्तूबर शाम पांच बजे तक जमा करवा सकते हैं। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 27 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें