फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जेएनवी में लेटरल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Mon, 07 Oct 2024 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2025-26 में कक्षा नौवीं और कक्षा 11वीं में लेटरल प्रवेश चयन परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह प्रधानाचार्य एसडी शर्मा ने बताया कि लेटरल प्रवेश चयन परीक्षा-2025 8 फरवरी 2025 को आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2024 निर्धारित की गई है। कक्षा 11वीं में लेटरल प्रवेश चयन परीक्षा-2025 में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी सत्र 2024-25 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025 या जनवरी 2024 से दिसंबर 2024) में मंडी जिला में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी विद्यालय में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत हो। अभ्यर्थी का जन्म पहली जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच हुआ हो। उन्होंने बताया कि कक्षा नौवीं लेटरल प्रवेश चयन परीक्षा-2025 में ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के लिए अभ्यर्थी सत्र 2024-25 में जिला मंडी में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी विद्यालय में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत हो और मंडी जिले का स्थायी निवासी हो। उसका जन्म पहली मई 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच हुआ हो। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें