फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन की तिथि 24 तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्याप्त आवेदन न मिलने के चलते सीडीपीओ रिवालसर ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिवालसर (मंडी)। बाल विकास परियोजना रिवालसर के तहत उपमंडल कोटली के आंगनबाड़ी केंद्र बरयारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 24 अगस्त कर दिया गया है। इससे पूर्व जारी अधिसूचना के तहत 5 अगस्त तक आवेदन मांगे गए थे लेकिन तय सीमा तक बरयारा केंद्र के लिए केवल दो ही आवेदन प्राप्त हो सके थे।
विज्ञापन


बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) रिवालसर वंदना शर्मा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास निदेशालय के नियमानुसार जिन केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या सहायिका पद के लिए तीन से कम आवेदन प्राप्त होते हैं, वहां आवेदन की समय-सीमा को 15 से 20 दिनों के लिए बढ़ाना अनिवार्य है। इसी नियम के तहत केवल बरयारा केंद्र के लिए तिथि बढ़ाई गई है। बताया कि कोटली उपमंडल के अन्य चार केंद्रों (अलग, भरगांव, कासन व सकस्वाल) में आवेदन प्रक्रिया पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही रहेगी। उन्होंने इच्छुक पात्र महिला अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 24 अगस्त तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय रिवालसर में अपना आवेदन और आवश्यक दस्तावेज जमा करवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें