फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चेक बाउंस मामले में आरोपी की अपील खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अपीलीय अदालत ने चेक बाउंस के एक मामले में निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली अपील को खारिज करने का आदेश दिया है। सत्र न्यायाधीश की अपीलीय अदालत ने अधीनस्थ न्यायालय द्वारा आरोपी को दी गई तीन माह के साधारण कारावास और 80 हजार रुपये हर्जाना भरने की सजा को बरकरार रखा है।
विज्ञापन

इस मामले के तथ्यों के अनुसार बालीचौकी तहसील के खलवाहण (थाची) निवासी हरी राम के सेब के बगीचे की राशि को अदा करने के लिए जिला कुल्लू की भुंतर तहसील के नाकाधार (जलुग्रां) निवासी रमेश कुमार ने पचास 50 हजार रुपये का एक चेक जारी किया था। शिकायतकर्ता हरी राम ने दो बार चेक को भुगतान के लिए लगाया लेकिन यह दोनों बार बाउंस हो गया था।
ऐसे में शिकायतकर्ता ने आरोपी को कानूनी नोटिस जारी कर राशि की मांग की थी। आरोपी राशि की अदायगी करने में असफल रहा। इसके चलते शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ अदालत में अभियोग चलाया था। अदालत ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर चलाए गए अभियोग के साबित होने पर आरोपी को उक्त सजा का फैसला सुनाया था। आरोपी ने सजा के इस फैसले को अपीलीय अदालत में चुनौती दी थी। आरोपी की अपील को खारिज करते हुए सत्र न्यायाधीश की अपीलीय अदालत ने अधीनस्थ न्यायालय द्वारा सुनाए गए सजा को बरकरार रखने का फैसला सुनाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें