मंडी के जोगिंद्रनगर में अपनत्व सेवा समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। अपनत्व सेवा समिति अब शहर के लक्ष्मी बाजार स्थित मोक्ष धाम में विद्युत चालित शव दाह गृह के लिए 30 लाख का बजट उपलब्ध करवाएगी। अपनत्व सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश बहल ने बताया कि मोक्ष धाम तक शव पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था कर अब विद्युत चालित शव दाह गृह स्थापित किया जाएगा।
समिति के महासचिव रूपेश सेन ने बताया कि निकट भविष्य में लकड़ी की कमी को ध्यान में रखते हुए विद्युत चालित शव दाह गृह समय की मांग है। स्थानीय प्रशासन और उपमंडल के अन्य दानी सज्जनों से भी सहयोग लिया जाएगा। सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार से लेकर दवा की व्यवस्था भी समिति सदस्य करेंगे। अपनत्व सेवा समिति की बैठक में डाॅ. डीसी कटोच, डाॅ. चंद्र भूषण शर्मा, रविंद्र शर्मा, नवनीत सिंह, प्रताप आदि मौजूद रहे। संवाद