मंडी। एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने वीरवार को जोनल अस्पताल मंडी का निरीक्षण कर अस्पताल प्रबंधन से मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
वीरवार सुबह 11:30 बजे अस्पताल पहुंचे एपीएमसी चेयरमैन ने उपचाराधीन मरीजों का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल में चल रहे पेवर बिछाने के कार्य सहित शौचालयों का भी निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने खामियों को दूर करने के अस्पताल प्रबंधन को दिशा निर्देश दिए।
गुलेरिया ने आश्वासन दिया कि अस्पताल में चल रही स्टाफ की कमी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों व सरकार से बात करेंगे। शीघ्र ही अस्पताल में स्टॉफ की तैनाती की जाएगी। अन्य कमियों को भी दूर करने का प्रयास किया जाएगा। संवाद