सुंदरनगर (मंडी)। महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर के शिक्षा विभाग ने रेड रिबन क्लब के सौजन्य से सोमवार को एचआईवी एड्स जागरूकता संबंधी स्लोगन लेखन और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया।
स्लोगन में अनुपमा ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय स्थान और तजेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर स्पर्धा में सलोनी ने प्रथम, सलोनी शर्मा ने द्वितीय और मधु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समन्वयक और रेड रिबन क्लब के नोडल ऑफिसर अंकिता चांगरा एवं शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमारी कटोच ने बताया कि विद्यार्थियों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर फ्लैश मोब गतिविधि के माध्यम से एचआईवी एड्स जागरूकता का संदेश दिया। संवाद