फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में पालतू कुत्तों की एंटी रेबीज वैक्सीनेशन की होगी पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में पालतू कुत्तों को बिना प्रमाण पत्र मालिकों को शरण दिलाने की नहीं मिलेगी अनुमति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में अब पालतू कुत्तों की एंटी रेबीज वैक्सीनेशन की जांच होगी। शहरी क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की गिनती के लिए नया सर्वे भी किया जाएगा। पालतू कुत्तों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा, बिना अनुमति उन्हें नगर क्षेत्र में रखने की अनुमति नहीं मिलेगी। शहर में कुत्तों के हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि आधिकारिक रिकॉर्ड में केवल 10 पालतू और 60 लावारिस कुत्ते दर्ज हैं। अब हर वार्ड से वास्तविक आंकड़े जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में वैक्सीनेशन अभियान तेज करने और पालतू पशु मालिकों तथा पशु विभाग की जिम्मेदारी तय करने पर चर्चा हुई। बिना वैक्सीनेशन वाले मालिकों पर कार्रवाई का भी निर्णय लिया गया है। कुत्ता पालने के लिए सालाना 200 रुपये शुल्क देकर लाइसेंस मिलेगा और नियमित वैक्सीनेशन करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। लावारिस कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए जून से नसबंदी अभियान फिर शुरू होगा। नगर परिषद को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें