फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बलद्वाड़ा कॉलेज में नशा विरोधी निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बलद्वाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। शिविर के दौरान नशा विरोधी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ. श्याम सिंह ठाकुर (सेवानिवृत्त प्राचार्य) उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व विकास और समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वयंसेवी रोहित की ओर से विस्तृत रिपोर्ट पढ़ी। स्वयंसेवियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित कुमार गुलेरिया ने स्वयंसेवियों को समाज सेवा से जुड़ने का संदेश दिया। शिविर में स्वयंसेवकों में सेवा भावना, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना विकसित की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें