फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: 13 नवंबर को एंटी चिट्टा वॉकथॉन, मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे अध्यक्षता, देखें वीडियो

Fri, 06 Nov 2026 04:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

 चिट्टे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के लिए 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन आयोजित होगी। 
विज्ञापन
13 नवंबर को एंटी चिट्टा वॉकथॉन। - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के लिए 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन आयोजित होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के आईजी बिमल गुप्ता मंडी पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ पड्डल मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन



इस दौरान उपायुक्त अपूर्व देवगन और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। आईजी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बिमल गुप्ता ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। प्रदेश सरकार की इस मुहिम को सफल बनाने के लिए उन्होंने आम जनता से सक्रिय सहयोग की अपील की।

जागरूकता रैली और शपथ
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि 13 नवंबर को मंडी शहर में जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इस रैली के माध्यम से आम लोगों और विशेषकर युवाओं को चिट्टे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान लोगों को चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाने की शपथ भी दिलाई जाएगी। नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।
विज्ञापन


प्रशासनिक तैयारियां और आह्वान
प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के सहयोग से इस आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। उपायुक्त ने शहरवासियों और युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। यह मुहिम प्रदेश को नशे से मुक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका लक्ष्य एक स्वस्थ और चिट्टा मुक्त समाज का निर्माण करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें