फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अंशुल गुप्ता बने महाजन सभा सुकेत सुंदरनगर के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। महाजन सभा सुकेत सुंदरनगर का साधारण अधिवेशन रविवार को नरसिंह मंदिर, पुराना बाजार, सुंदरनगर में आयोजित किया गया है। इस आयोजन में सभा के जोन अध्यक्ष प्यारे लाल गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि महाजन सभा हमेशा अपने समाज और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने आह्वान किया कि सभा समुदाय के कमजोर और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की मदद के लिए अग्रसर रहे। अधिवेशन के दौरान विरेंद्र गुप्ता की पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दी गई। जबकि नई कार्यकारिणी का आम सहमति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अंशुल गुप्ता को सौंपी गई। सभा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करने की सहमति दी है। इस मौके पर सभा के नव निर्वाचित अध्यक्ष अंशुल गुप्ता ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वह उसका निर्वहन ईमानदारी और सजगता से करेंगे। इस मौके पर सभा के पूर्व वरिष्ठ उपप्रधान जेपी गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, मंडी सभा के अध्यक्ष एमएल गुप्ता, मोहन लाल गुप्ता, नरेंद्र गोयल सहित सभा के सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें