फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में रंगड़ों के काटने से एक और व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में रंगड़ों के काटने से द्राहल निवासी एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। क्षेत्र में लगातार हो रहे रंगड़ों के हमलों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते एक सप्ताह में सात लोग रंगड़ों के डंक से गहरे जख्म झेल चुके हैं। मंगलवार को द्राहल निवासी 55 वर्षीय प्रेम सिंह पर भी रंगड़ों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से तत्काल जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि प्रेम सिंह अपने घर के पास खेतों में रोजमर्रा के कार्य कर रहे थे, तभी रंगड़ों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। उनके चीखने पर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे, लेकिन इस दौरान कुछ अन्य लोगों को भी रंगड़ों के डंक लग गए।
विज्ञापन

घायल अवस्था में प्रेम सिंह को अस्पताल लाया गया, जहां आपातकालीन सेवाओं में तैनात डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। जोगिंद्रनगर अस्पताल के एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नागरिक अस्पताल में रंगड़ों के काटने के कई मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें