फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 4.859 किलोग्राम चरस मामले में एक और गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। जिला मुख्यालय के बिंद्राबणी में 18 जून को 4.859 किलोग्राम चरस बरामदगी के मामले की जांच में पुलिस को एक और सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस ने जिला कुल्लू निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उन्होंने चरस जिला कुल्लू निवासी दिनेश कुमार से खरीदी थी। इसके बाद सदर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए वीरवार रात 10 बजे दिनेश कुमार को कुल्लू में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से आगे पूछताछ की जा रही है ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके। 18 जून को बिंद्राबणी में लगाए गए पुलिस नाके के दौरान पंजाब के दो आरोपियों को 4.859 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 40 वर्षीय राजेश निवासी लुधियाना तथा 38 वर्षीय सतबीर सिंह निवासी होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई थी। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें