फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में रही वार्षिक समारोह की धूम

विज्ञापन
सुंदरनगर में पूर्व सीपीएस को सम्मानित करते आयोजक। स्त्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
परीक्षित और मुस्कान सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा घोषित
विज्ञापन

पूर्व सीपीएस ने की बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में बुधवार को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन धूमधाम से किया गया। पूर्व सीपीएस एवं सुंदरनगर के विधायक सोहन लाल ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 की वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्राक शास्त्री प्रथम वर्ष में स्नेहा, दीपिका, अनु वाला और नंदिनी ठाकुर, प्राक शास्त्री द्वितीय वर्ष में चंपा कुमारी, उपेक्षा ठाकुर व माधुरी ठाकुर, शास्त्री प्रथम वर्ष में सुनैना, ईशिमा व सानिया, शास्त्री द्वितीय वर्ष में परीक्षित, मुस्कान व नेहा तथा शास्त्री अंतिम वर्ष में नम्रता उप्पल, प्रीति व चंद्रिका कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान शास्त्री अंतिम वर्ष के परीक्षित को सर्वश्रेष्ठ छात्र तथा मुस्कान को सर्वश्रेष्ठ छात्रा घोषित किया गया। कार्यक्रम में कर्नल बीएस राघवा द्वारा शास्त्री अंतिम वर्ष की वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नम्रता उप्पल को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सोहन लाल ठाकुर ने महाविद्यालय को सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने वाला एक महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान बताया। उन्होंने हिमाचल सरकार द्वारा महाविद्यालय के नए भवन निर्माण हेतु स्वीकृत 12 करोड़ 9 लाख रुपये की राशि पर बधाई देते हुए कहा कि शीघ्र ही नए भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होगा। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. खुशवंत सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं समस्त कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें