फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नशा माफिया के सामाजिक बहिष्कार का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा माफिया के सामाजिक बहिष्कार का एलान
विज्ञापन

ढेलू और चौंतड़ा में नशे के खिलाफ खोला मोर्चा
ग्रामीणों ने अवैध संपत्ति पर बुल्डोजर चलाने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा की ढेलू और चौंतड़ा पंचायतों में नशे का रेड अलर्ट घोषित होने के बाद ग्रामीणों ने नशा माफिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को ढेलू पंचायत में आयोजित विशेष ग्रामसभा में ढेलू, डोहग और योरा पंचायतों के लोगों ने नशे में संलिप्त माफिया के सामाजिक बहिष्कार का एलान किया। साथ ही नशे के अवैध धंधे से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की मांग उठाई।
ग्रामसभा में युवाओं में बढ़ते नशे, विशेषकर हेरोइन और अन्य मादक पदार्थों के बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त की। पंचायत प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों ने नशे के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए सामूहिक अभियान चलाने और पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के एएसआई संदीप ने ग्रामीणों से अपील की कि नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी सूचना को टोल फ्री नंबर 112 पर साझा करें। बीडीओ पंकज ठाकुर ने पंचायत प्रतिनिधियों से नशामुक्त पंचायत अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। वहीं, बैठक में एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि समाज से संगठित होकर इस बुराई के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

हर घर से चलेगा नशा विरोधी अभियान : भगवान दास
पंचायत समिति सदस्य भगवान दास ने कहा कि नशा माफिया के खिलाफ हर घर से अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने तीनों पंचायतों को संयुक्त रूप से नशा विरोधी अभियान चलाने का प्रस्ताव भी दिया।
संदिग्ध गतिविधियों पर रखें नजर : हरनाम सिंह
ढेलू पंचायत प्रधान हरनाम सिंह ने ग्रामीणों से बाहरी राज्यों से आने वाले संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की। कहा कि समय रहते सूचना मिलने से नशा तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई संभव होगी।
महिलाओं की टास्क फोर्स बनेगी : पूनम
डोहग पंचायत की प्रधान पूनम ने कहा कि महिलाओं की टास्क फोर्स गठित कर नशा माफिया के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को मुख्यधारा में लौटाने के लिए भी समाज को आगे आना होगा।
नशा निवारण समितियां निभाएं जिम्मेदारी : दुर्गा सिंह
नशा निवारण समिति के अध्यक्ष एवं डोहग स्कूल के प्रधानाचार्य दुर्गा सिंह ठाकुर ने कहा कि पंचायत स्तर पर गठित नशा निवारण समितियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। युवाओं का मार्गदर्शन भी जरूरी है।
विज्ञापन

पुलिस का सहयोग करें ग्रामीण : ज्ञान चंद
सेवानिवृत्त डीएसपी ज्ञान चंद ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से ही नशा माफिया तक पहुंचना आसान होगा। समाज और पुलिस की साझेदारी से नशे के नेटवर्क को प्रभावी ढंग से तोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें