मंडी। भाजयुमो कोटली मंडल के अध्यक्ष राहुल गुमरा ने विधायक अनिल शर्मा, कोटली भाजपा मंडल अध्यक्ष मेघ सिंह, युवा मोर्चा जिला मंडी अध्यक्ष योग राज डोगरा आदि से विचार-विमर्श कर मंडल पदाधिकारियों, सदस्यों की नियुक्ति की।
अमित, पंकज, दीवान, अजय को उपाध्यक्ष चुना। अंकुश, विशाल महामंत्री, राजेश कोषाध्यक्ष, करणवीर, जितेंद्र, भार्गव शर्मा, हितेश, कुशाल सचिव, कमल किशोर कार्यालय सचिव चुना गया। पारस कार्यालय सहसचिव, लोकेश प्रवक्ता, विशाल सहप्रवक्ता, शुभम मीडिया प्रभारी, मनीष सहमीडिया प्रभारी चुने।
अनिकेत सोशल मीडिया संयोजक, नीतीश सोशल मीडिया सह संयोजक, नितिन आईटी संयोजक, बॉबी आईटी सह संयोजक चुने गए। इसके अतिरिक्त मंडल कार्यकारिणी सदस्यों में दीक्षा, अभिषेक, तरुण, लोकेश, शुभम, हरीश, अंकित, रोहित, विजय, भूप सिंह को शामिल किया गया। उन्होंने सभी नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को उनके दायित्व की बधाई दी। विधायक अनिल शर्मा व भाजपा कोटली मंडल अध्यक्ष मेघ सिंह ने कार्यकर्ताओं को उनके नव दायित्व की बधाई दी है। संवाद